जयराम बताएं किसे तनख्वाह या पेंशन नहीं मिली, वादियों में बैठकर आरोप न लगाएं-मुकेश अग्निहोत्री

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा है कि वे बताएं कि किस कर्मचारी या पेंशनर को पेंशन नहीं मिली। जयराम ठाकुर सिर्फ वादियों में बैठकर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। यह बात मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली नेचर पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की स्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बना रही है।

इस वर्ष निगम खरीदेगा एक हजार नई बसें

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम एक हजार नई बसें खरीदने जा रहा है जिसमें से 750 बसें इलेक्ट्रिक होंगी जबकि मात्र 250 बसें ही डीजल की खरीदी जाएंगी। यह बसें भी 32 सीटर होंगी। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे रूट है जहां पर बड़ी बसें चल रही हैं और उनमें सवारियों की कमी है। ऐसे स्थानों पर अब 18 और 22 सीटर टैम्पो ट्रेवलर चलाने की योजना बनाई जा रही है। निगम इन टैम्पो ट्रेवलर को खरीदने जा रहा है। सरकार की तरफ से निगम को 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए राशि जारी कर दी गई है जबकि 300 और बसों की राशि भी जल्द ही जारी होने वाली है।

रोप-वे के लिए जाना जाएगा हिमाचल

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्द ही रोप-वे के लिए जाना जाएगा। यहां विश्व के दूसरे सबसे बड़े रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है जोकि 1734 करोड़ की लागत से शिमला में बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 14 किमी होगी और इससे पूरे शिमला की ट्रेफिक की समस्या से निजात मिलेगी। इसी तरह देश का सबसे लंबा रोप-वे 450 करोड़ की लागत से रोहतांग के लिए बनाया जा रहा है। 273 करोड़ की लागत से बिजली महादेव के लिए, 50 करोड़ की लागत से बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए और 80 करोड़ की लागत से माता चिंतपूर्णी के लिए रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक विभाग अलग से कार्य कर रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.