/ Oct 06, 2026

नूंह हिंसा में मा+रे गए शक्ति सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल, परिजनों को दिया आश्वासन…

हरियाणा(TSN):  शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह जिला के नल्हड़ गांव पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने  नल्हेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री  यहां नूंह हिं+सा में मा+रे गए भादस गांव के शक्ति सिंह के घर भी पहुंचे जहां उन्होने परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि शक्ति सिंह के बच्चों का किसी अच्छे स्कूल में दाखिला करवाया जाए ओर इनकी देखभाल करें। 31 जुलाई को भादस गांव के 35 वर्षीय शक्ति सिंह की नूंह हिं+सा में मौ+त हो गई थी। मुख्यमंत्री ने आज उनकी धर्मपत्नी व परिजनों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्र में 31 जुलाई को हुई घटना दुर्भाग्य+पूर्ण थी। सरकार इस हिं+सा से प्रभावित नागरिकों के प्रति संवेदनशील हैं। हिं+सा में जिन लोगों के जान-माल का नुकसान हुआ है, उनके परिजनों को क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से मुआवजा दिया जा रहा हैं। मुआवजे के कुछ मामलों की अभी जांच जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने भादस गांव के गुरुकुल में यज्ञशाला का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा गौशाला का निरीक्षण किया ओर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वापस आते समय ग्रामीण बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मिले। अचानक काफिले को रोककर बच्चों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री को देखकर सब बच्चे हर्षित नजर आए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की।
बच्चों से शिक्षा के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें ओर देश की रक्षा व सुरक्षा में बड़े होकर सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा कौन करेगा, बच्चों ने कहा हम करेंगे- हम करेंगे। गांव भादस के बच्चे भी मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने ई- अधिगम, मिड डे मील, स्कूल में सुविधाओं, सीएमसी की बैठक आदि के बारे में भी बच्चों से पूछताछ की। इसके साथ ही बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत जोरदार नारे लगाए।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.