/ Aug 29, 2026

नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम मीडिया एडवाइजर… लोगो को गुमराह न करने की दी नसीहत

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को  15 सौ करोड़ जारी होने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा इस राशि के लिए केंद्र का आभार न जताने को लेकर निशाना साध रहे है.वहीं  सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया है और कहा कि केंद्र से जो राशि मिली है वो हिमाचल का हक है।15 सौ करोड़ रुपए टैक्स का शेयर हिमाचल को मिला है। उन्होंने जयराम ठाकुर से पूछा कि क्या केंद्र ने कोई मदद हिमाचल को दी है तो उसके बारे में वे जनता को बताए इस तरह से लोगो को गुमराह न करे।
नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा छठा पे कमीशन लागू किया लेकिन कर्मचारियों को कुछ नही दिया और सारी देनदारियां वर्तमान सरकार पर छोड़ कर चले गए। करीब दस हजार करोड़ की कर्मचारियों पेंशनर्स की देनदारियां है जिसे वर्तमान सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपाली से पहले ही  तोहफा देते हुए 4 फीसदी डीए जारी कर दिया । ये कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी.इसके अलावा hrtc के कर्मचारियों के लंबित  ओवर टाइम मेडिकल बिल जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितेषी है और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ये बताए कि क्या वे कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए मिलने के हक में नही है। उन्हें ये बताना चाहिए ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.