नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौतम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण

पलवल, 15 अक्टूबर – नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौतम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पानी निकासी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही नगर परिषद के आला अधिकारियों को भी जल्द शहर में पानी निकासी व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि पलवल शहर साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आज उन्होंने नगर परिषद के आला अधिकारियों के साथ पलवल शहर के विभिन्न क्षेत्र में जाकर पानी निकासी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ  ही अधिकारियों को पानी निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। गौतम ने  जनता से भी  अपील कि वह पलवल को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए अपना योगदान अवश्य दे। उन्होंने कहा जल्द ही सभी नव निर्वाचित विधायक अपनी शपथ भी ले लेंगे। जिसके बाद प्रदेश सरकार के साथ – साथ सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी एक्टिव मोड़ में नजर आएंगे। पलवल में भी सभी विभागों के अधिकारी जनता की समस्याओं का समय पर निपटान करेंगे। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए उनके द्वारा भी दो से तीन नम्बर जल्द जारी कर दिए जाएंगे। जिन नम्बर पर काल करके क्षेत्र की जनता अपनी शिकायतों दर्ज करवा सकती है। सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करवाने के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.