/ Oct 16, 2026

सीएम नायब सैनी अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे… चुनाव की समीक्षा की

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनावों में 5 सीटें हारने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज नायब सैनी अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान नायब सैनी ने कांग्रेसियों पर जमकर भड़ास निकाली। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा घर घर जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी। कांग्रेसियों पर बरसते हुए सीएम ने कहा कि जो फॉर्म कांग्रेसियों ने भरवाए थे उसके मुताबिक अब 8500 रुपये दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झूठ की नींव पर खड़े हुए हैं आने वाले चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और जल संकट को लेकर दिल्ली के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
सीएम  नायब सैनी ने आज अंबाला पहुंच लोकसभा चुनावो की समीक्षा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की शुरआत हिंदू संस्कृति के आधार पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है, बीजेपी कांग्रेस के झूठ का घर घर जाकर पर्दाफाश करेगी, कांग्रेस ने झूठ की जो नीव रखी है उसे खत्म किया जाएगा. कांग्रेस बताए की उन्होंने जनता के लिए किया क्या है?
 मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है की PM मोदी की जीत वाराणसी में ज़रूर हुई लेकिन उस जीत में जीत का मज़ा नहीं था” जिसपर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की जिनकी खुद की सीटें 100 भी नहीं आई वो ऐसी बात कर रहे हैं। कांग्रेस बौखला चुकी है और बोखलाहट में ऐसे बयान देती है लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता अब इनके झूठ का पर्दाफाश करेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री न कहा की इस बार भी बहुत अच्छे मार्जिन से जीते है। कांग्रेस के समय में जो सिलेंडर 3 दिन में मिलता था, बिजली नहीं आती थी लेकिन भाजपा ने उस स्तिथि को सुधारने का काम किया है।
पानी के मुद्दे को लेकर कहा ये 
वही पानी के मुद्दे को लेकर दिल्ली के विपक्षी नेता लगातार हरियाणा पर आरोप लगा रही है. जिसपर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घमंडीय गठबंधन बताते हुए कहा की ये सभी लोगो को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम करते है। इन लोगो को सही से इस्तेमाल और सप्लाई करना नही आता बस अपनी राजनीति चमकाने के लिए आरोप लगाते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.