सीएम नायब सैनी बोले भूपेंद्र हुड्डा और विपक्ष अब खिलाड़ियों पर भी कर रहे राजनीती

8 अगस्त, चंडीगढ़  -मुख्यमंत्री ने कहा कि  मीडिया कर्मियों की समस्याओं के लिए निणर्य लिया है कि उनकी मासिक पेंशन की दो शर्तें हटाई।पत्रकार की पेंशन आपराधिक मामले सामने आने पर या गलत आचरण या कोई और ऐसा मुद्दा सामने आने पर हट जाती थी। परिवार में दो मीडियाकर्मी काम कर रहे हैं तो एक को पेंशन मिलती थी। इन दोनों शर्तों को हटा दिया गया है। दुसरा फैसला किसानों के लिए किया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब से मैं प्रदेश का मुख्य सेवक बना तब से मैं किसानों के बीच जाता रहा। मैं भी गरीब किसान का बेटा हूं। हमने किसानों के लिए कई फैसले किए हैं। हमने एक ओर फैसला किया है।  इस बार  हरियाणा में कम बारिश हुई है। इसलिए फसलों की लागत और उसकी मेहनत बढ़ती है। इस बार सरकार खरीफ की फसलों , फल फूल और सब्जी पर बोनस देगी। हर फसल पर किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। किसान 15 अगस्त तक अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा दे । जिसके पास एक एकड़ से कम जमीन है तो भी उसे 2 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को रिटायर होने तक उनकी सेवा सुरक्षा की गारंटी दी। इसके लिए एक्ट लाया गया है। ताकी बाद में इस मामले को कोई चुनौती न दे सके। इससे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों फायदा होगा। रेगुलर कर्मचारियों के बेसिक वेतन के समान वेतन दिया जाएगा। सालाना वेतन वृद्धि दी जाएगी। मेटरनिटी लाभ के पात्र होंगे। परिवार को स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। जिसकी सैलरी 50 हजार से ज्यादा है वो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी‌ 15 अगस्त 2024 तक कच्ची नौकरी में पांच साल पूरा करने वाले कर्मचारियों मानदेय के अतिरिक्त 5 प्रतिशत मिलेगा। 10 साल वाले को 10 प्रतिशत और 15 साल वाले को 15 प्रतिशत अब मिलेगा। पहले की सरकारें पर्ची पर लिख कर दे देते और ये मामले कोर्ट में फंस जाते थे। कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल पाता था। इसलिए हम इसके लिए एक्ट लेकर आए। विनेश फोगाट को लेकर कहा कि हरियाणा और पूरे देश को उसपर गर्व है। उसे सिल्वर मेडल विजेता के बराबर सुविधाएं और लाभ देंगे। मनू भाकर, सर्वजोत को बधाई । मैने दोनो को कल सीएम आवास बुलाया है।
पूर्व मंत्री  भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि हुड्डा और विपक्ष के लोग हर वर्ग में राजनीतिक घुसा देते हैं ‌ अब खिलाड़ियों पर भी राजनीती कर रहे हैं। खिलाड़ियों के हौसले को बढाना चाहिए। राजनीती नहीं करनी चाहिए। जब हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। तब उन्होंने किसानों को एमएसपी क्यों नहीं दी। ये सिर्फ झुठ बोल सकते हैं। इनको गीता और बबीता और गीता फोगाट को भी देना चाहिए था। हमारी सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं दे रही है।  वो एक ताकत है जो खिलाड़ियों के साथ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.