/ Aug 31, 2026

आठवें दिन भी हरदेव का नहीं मिला कोई सुराग…जिला में 10 को ऑरेंज अलर्ट

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में जारी सर्च ऑपरेशन के आठवें दिन भी लापता हदेव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर मशीन द्वारा बड़ी बड़ी चट्टानों को हटाकर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राजबन में बादल फटने की घटना में लापता हरदेव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान वीरवार को भी जारी रहा। मशीन के द्वारा बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाया गया है, लेकिन हरदेव को ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि एडीएम डॉ मदन कुमार तेरंग में मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही आज भी सर्च अभियान चलाया गया।
 बता दें कि राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने की घटना में तीन घर चपेट में आ गए थे। इसमें दो घर पूरी तरह से दब गए थे जबकि तीसरे घर को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इन तीन घरों के 12 लोग इसकी चपेट में आए थे जिनमें से 2 घायल थे जबकि 10 लापता हो गए थे।
10 को जिला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

वहीं उपायुक्त ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 10 अगस्त को जिला मंडी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 9, 11 और 12 अगस्त को जिला के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है और नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी  है। सड़कों को खुला रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तैनात कर दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.