/ Oct 13, 2026

सीएम नायब सैनी ने रोड शो निकालकर दिखाई ताकत.. बोले करनाल से मैं ही लड़ूंगा चुनाव

करनाल, 31 अगस्त –हरियाणा में भाजपा की लिस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है, लेकिन टिकटों को लेकर कयास अभी जारी हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय हाई कमान जो निर्णय करेगा हमें मंजूर होगा। आज करनाल में आयोजित रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं करनाल से ही चुनाव लड़ूंगा। लाडवा से हल्के से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों का मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। मैं यहीं से चुनाव लड़ूंगा।
हालांकि आज एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने नायब सैनी के लाडवा से चुनाव लड़ने की बात कही थी। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मोहनलाल कौशिक हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं ,उन्हें मेरे से ज्यादा जानकारी है। पार्लियामेंट्री बोर्ड के सामने जिन दावेदारों ने अप्लाई किया था उसे लिस्टिंग करके केंद्रीय नेतृत्व के सामने रख दिया है। अगला निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का है, मैं करनाल से ही चुनाव लड़ूंगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और तीसरी बार फिर से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों ने हमें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसे ही यहां की जनता का आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा।
भूपेंद्र हुड्डा पर ईडी कार्रवाई पर बोले, कानून अपना काम कर रहा है
वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडडा पर ईडी की कार्रवाई के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं ईडी उन पर कार्रवाई करती है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है और जैसा कोर्ट का दिशा निर्देश होता है वैसे कार्रवाई होती है।
पूर्व सांसद सिमरतजीत सिंह भाषा की रखें मर्यादा
पूर्व सांसद सिमरतजीत सिंह मान के बयान पर उन्होंने कहा कि मान एक वरिष्ठ नेता है और उन्हें भाषा की मर्यादा बनाए रखना चाहिए। 1 अगस्त को हरियाणा में बड़ा कार्यक्रम है जिसमें अमित शाह आएंगे और  हम लोग उनका दिल खोलकर स्वागत करेंगे। आगे भी उनके कार्यक्रम हरियाणा में रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.