CM ने रोपा ओक का पौधा…सूखे और गिरे पेड़ो को फॉरेस्ट गार्ड और DFO स्तर भी हटाया जा सकेगा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश ने 75वां वन महोत्सव मनाया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर शिमला में ओक यानी बान का पौधा रोप कर पौधारोपण का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग अब वनों में 30 फ़ीसदी से बढ़ाकर 60 फ़ीसदी फलदार पौधे लगाएगा. साथ ही सूखे पेड़ों को काटने और गिरे पेड़ों को उठाने की अनुमति फॉरेस्ट गार्ड और डीएफओ स्तर पर दी जाएगी.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 महीने पहले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विभागों में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था परिवर्तन में वन विभाग में भी परिवर्तन आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़क किनारे और ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे हुए पेड़ों को उठाने की भी अनुमति नहीं मिलती थी इसमें परिवर्तन किया गया जिसके चलते वन विभाग की रॉयल्टी 35 करोड़ से 70 करोड़ रूपए बढ़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड दो और डीएफओ 25 सूखे पेड़ काटने और गिरे हुए पेड़ उठाने की अनुमति दे पाएंगे. इसके अलावा वनों में 30 फ़ीसदी से बढ़कर 60 फ़ीसदी फलदार पौधे लगाने पर बल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला मंडल भी किसी एक बिट के क्षमता अनुसार हिस्से में पौधारोपण और वन संरक्षण कर पाएंगी. इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है
गोकशी मामले पर पुलिस कर रही अपना काम 
जिला कुल्लू से सामने आए गोकशी मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. 6 लोग गिरफतार किए गए हैं और वह पुलीस से इस मामले में अधिक जानकारी लेंगे.
कुल्लू जिला के तोष में बादल फटने से हुए नुकसान का ले रहे जायजा 
वहीं बीती रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के तोष में बादल फटने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गनीमत है कि इस हा*दसे में किसी की जान नहीं गई है लेकिन स्थानियों के घरों को नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अभी घरों को कोई नुकसान  जायजा  ले रही है.जिसके बाद इस संबंध में आगे बढ़ा जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर ढेर, मुंबई ने तीन विकेट खोकर हासिल की 14 रन की बढ़त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए हिमाचल पर बढ़त बना ली है।हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.