Kurukshetra,10 August-पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी उपाय है और पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया और सरस्वती आर्द्रभूमि जलाशय, सरस्वती पादप एवं जैव विविधता संरक्षण वाटिका तथा जंगल सफारी ‘सरस्वती अरण्य एवं प्राकृतिक पर्यटन विहार’ का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, वरिष्ठ नेता सुभाष सुधा और जयभगवान शर्मा भी उपस्थित रहे।सीएम ने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 60 लाख पौधारोपण का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में 2 करोड़ 10 लाख पौधारोपण का लक्ष्य सामूहिक प्रयास से पूरा किया जाएगा।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने 55 साल शासन किया और जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं, उन्हें जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया। अब वे वोट चोरी का बहाना बना रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनके “काले कारनामों” के कारण जनता ने उन्हें नकार दिया है।
