CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए हिमाचल के मुद्दे…BJP अब विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से शिमला लौटे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री से बैठकें हुई हैं और सीएम सुक्खू ने मजबूती से हिमाचल के लंबित पड़े प्रोजेक्ट्स को गति देने का केंद्र सरकार से आग्रह किया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से आपदा के समय उनके द्वारा की गई 152 करोड़ की घोषणाओं को पूरा करने का आग्रह किया गया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर लंबित मामलों को प्राथमिकता से मंत्रालय में उठाया है। 2017 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में 69 नेशनल हाई वे बनाने की घोषणा की थी लेकिन उसमें कोई काम नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने उसमें से 6 नेशनल हाई वे को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया है और केंद्रीय मंत्री से उसमें गति देने का आग्रह किया गया है। इसमें NH144 को पठानकोट से मंडी से कुल्लू मनाली को जोड़ने का प्रस्ताव भेजा है। जिसमे 60 किलो मीटर का सफर कम हो जाएगा और 2 घंटे के समय की बचत होगी। पर्यटन की दृष्टि से भी यह फोरलेन सड़क महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा दूसरी बैठक चण्डीगढ़ में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हुई है जिसमें स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक और शहर को जोड़ने का आग्रह किया गया है।शिमला शहर से भीड़भाड़ को खत्म करने के लिए माउंटेन टाउनशिप शिमला से बाहर बनाने का एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। लगभग 500 करोड़ का प्रोजेक्ट है और 135 हेक्टेयर भूमि पर बनना प्रस्तावित जिसके लिए भूमि शिमला ग्रामीण में चयनित कर ली है इसमें भी केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद है।
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन जनता ने उप चुनाव में भाजपा को जवाब दे दिया है। अब भाजपा को अपनी भूमिका को समझते हुए सदन के भीतर जनता के मुद्दों को उठाना चाहिए और सदन के बाहर भी केन्द्र से मदद दिलाने में कांग्रेस सरकार के साथ आना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.