सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)– चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर पुलिस लाइन में बन रहे पुलिस विभाग के पहले पेट्रोल पंप का चंडीगढ़ जाते समय शुक्रवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने सीएम को जानकारी दी कि किस तरह से यहां पर पेट्रोल पंप को लेकर कार्य किया गया है और आगामी दिनों में किस तरह से इसे यहां पर पुलिस विभाग द्वारा इसे चलाया जाएगा।
सीएम सुक्खू ने पेट्रोल पंप के बारे में यहां पर जानकारी हासिल की इस दौरान उनके साथ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य कांग्रेस नेता और जिला प्रशासन सोलन के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का यह पहला पेट्रोल पंप होगा जिसे पुलिस चलाएगी, पुलिस कल्याण में यह कदम उठाया गया है। यहां पर उन लोगों को उन बच्चों को रोजगार दिया जाएगा जिनके माता-पिता पुलिस में थे और उनकी अचानक मृ*त्यु हो गई है। पेट्रोल पंप को पुलिस के कर्मचारी चलाएंगे और इसकी चैयरमेन एसपी सोलन होंगे।
