CM  सुखविंदर ने भाजपा पर लगाए विधायकों को खरीदने का आरोप

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने नालागढ़ का एक दिवसीय दौरा किया. इस  दौरान वह नालागढ़ के ओल्ड ब्वॉय स्कूल में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की गई एक जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने जनसभा के माध्यम से शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए चुनाव प्रचार किया।
आजाद विधायक के.एल. ठाकुर पर कसा तंज 
 इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर  ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने  कहा  कि भाजपा ने पैसों के दम पर विधायकों की खरीद कर सरकार को गिराने की कोशिश की है. उन्होंने  कहा कि जब विधायक इस्तीफा लेकर विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि आप इस्तीफा क्यों दे रहे हैं तो विधायकों ने जवाब दिया कि पीछे अमित शाह का डर है और बहुत बड़ी मोटी रकम भी है. मुख्यमंत्री. सुखविंदर सिंह द्वारा भाजपा पर विधायकों को भारी रकम से खरीदने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं और कहा है कि जो जनता के दम पर सरकार नहीं बना पाए और अब वह नोट के दम पर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है और अब नोट के दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा को सबक सिखाने की बारी आ चुकी है।उन्होंने नालागढ़ के आजाद विधायक के.एल. ठाकुर ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि नालागढ़ का विधायक तो बहुत बड़ा धनवान है जिसने सारी क्षेत्र की नदियों को खोद- खोद कर नदियों में एक भी पत्थर नहीं छोड़ा है और चुनावों के समय में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद अरबो रुपए से अमीर होने के वह सपने देख रहे हैं।
प्रदेश की  चारों सीटों पर करेंगे कब्जा 
सीएम ने कहा कि हम सत्ता सुख पाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर द्वारा अपने 15 महीने की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई  गई और जिस तरह सरकार ने चुनावों के समय गारंटीयां दी थी तो उन गारंटीयों को कैसे सरकार पूरा कर रही है उसे पर भी विस्तार से लोगों से बातचीत की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने फॉर्मेलिटी के तौर पर एक भी पत्र गृह मंत्री व  प्रधानमंत्री को मदद के लिए नहीं लिखा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा हम 5 साल सोने के लिए नहीं आए और भाजपा सरकार के दौरान 5 साल तक सोती रही.उन्होंने कहा कि हमारे पास धन तो नहीं है बल्कि जनता की ताकत उनके साथ है और जब जनबल उड़ता है तो बड़े-बड़े धनवानो को हरा देता है और एक नई क्रांति लाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारी राज्यसभा की एक सीट पैसे के दम पर चुराई है और हम जनता के सहयोग से प्रदेश की चार की चारों सीटों पर कब्जा करके केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने वाले हैं.उन्होंने कहा कि हमारा शिमला सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपूरी है जो बिकने वाले नहीं है और आगामी दिनों में बिकने वाले विधायकों को भी सबक सिखाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.