/ Aug 30, 2026

विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर हॉलीलॉज को डिस्लॉज करना चाहते है सुक्खू जयराम –

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)-शनिवार को शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप के चुनाव प्रचार के दौरान कसौली के परवाणु में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप के हक़ में जनता से वोट भी मांगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास मजबूत नेतृत्व है जिसने दुनिया मे भारत की अलग पहचान बनाई हैं। नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने भाजपा बहुमत से सता में आई 2019 में जीते उसके बाद सरकार में आए और अब 2024 में भी भाजपा सरकार बनाने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा हर 5 साल में मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है और कंगना रनौत पर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी बेतुकी है लेकिन फिर भी गलत बयानबाजी कांग्रेस नेता लगातार कर रहे है अपमान जनक टिप्पणी की जा रही है इससे भाजपा का नही कांग्रेस का नुकसान है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी की जनता कंगना को देखने ही नहीं बल्कि सुनने भी आ रही है और इसका जवाब मंडी लोकसभा की जनता 1 जून को कांग्रेस को देने वाली है।
वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनाव में उतारना कांग्रेस की सोची समझी साजिश 
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनाव में उतारना कांग्रेस की सोची समझी साजिश है और इन्हीं हरकतों के लिए सुखविंदर सिंह पहले से ही जाने जाते रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य को उतारकर सुक्खू होली लॉज को डिस्लॉज करना चाहते है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस में टिकट डिसाइड हुआ है, लेकिन इसके पीछे का भाव न देश में कांग्रेस की राजनीति के लिए अच्छा है न ही प्रदेश की राजनीति के लिए।जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक की बात लगातार कह रहे हैं कि वह वीरभद्र सिंह के बेटे हैं लेकिन वीरभद्र सिंह जो कहते थे वह करके दिखाते थे लेकिन लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह जो सुबह कहते हैं वो शाम को भूल जाते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.