CM सुखविंदर सिंह बोले..विधायकों ने अपना ईमान बेचकर की क्रॉस वोटिंग…सरकार अभी अल्पमत में नहीं

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर दिलचस्प राजनीतिक खेल देखने को मिला. सत्ताधारी कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसकी बदौलत बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को बराबर 34 मत पड़े. इसके बाद लॉटरी से फ़ैसला हुआ और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई. अब ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी संकट पैदा हो गया है.भाजपा कांग्रेस के अल्पमत में होने का दावा भी कर रही है. वहीं हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा बेशर्मी से वह सब कर रही है जो कानूनी रुप से ठीक नहीं है. वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के पीछे ईमान बेचने की बात कही.
कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी का बीजेपी पर तीखा वार 
कड़े मुकाबले में राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद अधिवक्ता और कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा ने बेशर्मी से राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए वह सब किया जिसकी कानून में इजाजत नहीं है. 43 विधायकों वाली कांग्रेस के सामने 25 विधायकों वाली भाजपा का प्रत्याशी खड़ा करना उनकी इसी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा यह पूरा प्रकरण हिमाचल की संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है. वहीं विधायकों के बागी होने को लेकर मनु सिंघवी ने कहा कि उनका मन बदलना अचानक नहीं है.
डिनर और ब्रेकफास्ट के समय यह विधायक खाते रहे कसमे 
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डिनर और ब्रेकफास्ट के समय यह विधायक कसमें खाते रहे. लेकिन जब पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को मत देने का वक्त आया तो इन विधायकों ने अपना ईमान बेच दिया. उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों पर उन्हें कुछ नहीं कहना है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीत कर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों ने अपना ईमान बेचकर क्रॉस वोटिंग की. वहीं फ्लोर टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अभी अल्पमत में नहीं है. कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं. हालांकि इन विधायकों पर भी दबाव बनाया गया प्रलोभन दिया गया. लेकिन सभी 34 विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने कहा कि अल्पमत का फैसला विधानसभा के फ्लोर पर होगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.