/ Aug 12, 2026

CM सुखविंदर सिंह सूक्खु ने सुजानपुर पहुंचकर बागियों और विधायकों पर साधा निशाना

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने  सुजानपुर में पहुंचने पर बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा । मुख्यमंत्री सुक्खु ने कहा कि 14 महीने पहले जब सरकार बनी थी तब भी सुजानपुर होली उत्सव में आए थे, उन्होंने  कहा कि कभी भी सुजानपुर के बागी विधायक का विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए न्योता नही आया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला मेरा अपना है और जो भी जनता ने मांग रखी है उसे हमेशा पूरा किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायक द्वारा हर विकास कार्य और मांग को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर के बागी विधायक केवल मात्र ट्रांसफर को लेकर ही मेरे साथ मुलाकात करते थे और उनके कहने पर ही सभी अफसर लगाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विधायक अपने क्षेत्र में  क्रेशर लगाने के लिए मुझे बार-बार मिला हो, लेकिन जब सरकार के द्वारा फैसला दिया गया कि व्यास नदी के किनारे सभी क्रेसर को बंद किया जाएगा । तब यह सभी बागी विधायक सरकार के खिलाफ हो गये । उन्होंने कहा कि प्रदेश में खड्ड और नदियों के खनन में करीब 100 करोड़ से अधिक के घोटाले का अनुमान है जिसे जल्द ही खुलासा भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री सूक्खु ने कहा कि बाकी विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई विधायक नहीं बचा है इसलिए वे अब जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं वहीं सुजानपुर के भी विधायक के तौर पर काम कर रहे हैं इसलिए विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।
विपक्ष के सरकार गिरने के बयान  पर पलट वार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार अभी बहुमत में है और वर्तमान में 62 में से 34 विधायक कांग्रेस के हैं और 25 विपक्ष के हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 6 उपचुनाव के अलावा जल्द ही तीन अन्य सीटों पर भी फैसला आ जाएगा और 9 जगह उपचुनाव होंगे तो आप निश्चिंत रहिए हमारी सरकार भी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों की सरकार है और गांव के गरीब किसानो की सरकार है, महिलाओं के सम्मान की सरकार है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है और पैसे पर खरीदने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव के बारे में फीडबैक ली और चुनावों में कांग्रेस की पक्ष में प्रचार करने के लिए डटकर काम करने के लिए भी आह्वान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.