IPS अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने संभाला SP विजिलेंस का अतिरिक्त कार्यभार

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-2015 बैच के आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो मंडी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। आईपीएस अधिकारी राहुल नाथ की प्रमोशन के बाद यह पद खाली चल रहा था। सरकार ने अब इस पद का अतिरिक्त कार्यभार तेजतर्रार पुलिस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर को सौंपा है। भगत सिंह ठाकुर सितंबर 2022 से थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके नेतृत्व के बाद थर्ड बटालियन पंडोह में कई सकारात्मक बदलाव हुए जो अपने आप में मिसाल हैं।
लोग खुलकर दें भ्रष्टाचारियों की जानकारी, तुरंत प्रभाव से होगी कार्रवाई
 भगत सिंह ठाकुर ने कार्यभार संभालने के साथ ही आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचारियों की जानकारी सांझा करें और उसपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। लोगों के सहयोग से ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है।1994 से पुलिस विभाग में दे रहे हैं सेवाएं शिमला जिला निवासी भगत सिंह ठाकुर वर्ष 1994 में बतौर इंस्पेक्टर पुलिस विभाग में अपने पुलिस करियर की शुरूआत की। सोलन और पांवटा सहिब में एसएचओ के पद पर सेवाएं दी। इसके बाद वर्ष 2000 में डीएसपी के पद पर प्रमोट हुए और पांवटा साहिब, राजगढ़ और परवाणू में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दी। एचपीयू में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी कार्यभार संभाला। इसके बाद बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जिलों में बतौर एएसपी अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2015 में एसपी बने और उसके बाद एसपी किन्नौर, एसपी स्टेट सीआईडी शिमला, एआईजी रेलवे एंड ट्रेफिक पुलिस, एसपी एस्टेट एंड वेल्फेयर, एसपी लॉ एंड ऑर्डर और कमांडेंट जुन्गा के पद पर अपनी सेवाएं दी। 29 सितंबर 2022 से कमांडेंट थर्ड बटालियन पंडोह के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब सरकार ने इन्हें एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। भगत सिंह ठाकुर को 2021 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी मिल चुका है। बॉक्सिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.