नाहन : सतीश शर्मा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का क्रम जारी है सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद गिरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है.जिसके बाद गिरी जटोन डैम के गेट खोले गए और मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यमुना नदी किनारे गोताखोरों की तौनाती
डैम के 2 गेट से पानी छोड़े जाने के बाद मैदानी इलाकों के लिए भूस्खलन और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके बाद प्रशासन यहां गोताखोरों की तैनाती कर ली है।गोताखोरों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें पानी छोड़ने को लेकर पहले ही अलर्ट किया गया था।जटोंन डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जिला के कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में सिरमौर जिला प्रशासन यहां पूरी तरह अलर्ट है।
