/ Oct 13, 2026

IIT मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने दिखाई ताकत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भेजे गए 16 ड्रोन

Mandi,Dharamveer-:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने देश की रक्षा क्षमताओं को नई दिशा दी है।संस्थान द्वारा विकसित ड्रोन हाल ही में भारतीय सेना द्वारा मई 2025 में संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल हुए, जिसमें आईआईटी मंडी ने 16 अत्याधुनिक ड्रोन भेजे। इस उपलब्धि की जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने आईआईटी मंडी के 13वें दीक्षांत समारोह के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

प्रो. बेहरा ने बताया कि आईआईटी मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब और डीआरडीओ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई नवाचारों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में संस्थान का यह योगदान महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. शेखर सी. मांडे, पूर्व महानिदेशक, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने विद्यार्थियों से विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “देश विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस मिशन में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।”

समारोह की प्रमुख झलकियाँ:

इस वर्ष कुल 604 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं — जिनमें 292 स्नातक, 241 स्नातकोत्तर और 71 पीएच.डी. शोधार्थी शामिल रहे।
अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई छात्रों को पदक और पुरस्कार भी दिए गए।
इस वर्ष का दीक्षांत समारोह विशेष रहा क्योंकि इसमें बी.टेक-एम.टेक ड्यूल डिग्री, बी.टेक विद सेकंड मेजर और बी.टेक विद स्पेशलाइजेशन के पहले बैच के विद्यार्थियों ने डिग्री प्राप्त की।
प्रो. बेहरा ने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम न केवल भूस्खलन की जानकारी दे रहा है, बल्कि अब भूकंप के पूर्व संकेत भी प्रदान करने में सक्षम हो गया है। इसके लिए टाटा ट्रस्ट द्वारा संस्थान को 20 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है, जो भूकंप रोधी संरचनाओं और आपदा प्रबंधन अनुसंधान में प्रयोग किया जाएगा।उन्होंने सभी स्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “13वां दीक्षांत समारोह केवल उपाधियों का वितरण नहीं, बल्कि संस्थान की सतत प्रगति और नवाचार यात्रा का प्रतीक है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.