लोकसभा चुनाव में हार को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन… दो सदस्यीय कमेटी पूछ रही हार के कारण

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार के कारणों को जानने के लिए शिमला में मंथन शुरू हो गया है। एआईसीसी द्वारा सांसद रजनी पाटिल और पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया की दो सदस्यीय कमेटी हार की समीक्षा के लिए बनाई गई है जो आज और कल चारों लोकसभा सीट के मंत्री, विधायक, संगठन के लोगों से बैठके कर हार के कारण ढूंढेगी और विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंपी जाएगी।
उपचुनाव के बाद सरकार अब पूरी तरह से स्थिर
बैठक में पहुंची कमेटी सदस्य रजनी पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार को लेकर सरकार,पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी।सभी से बैठक कर पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और उसके बाद पार्टी हाई कमान आगामी निर्णय लेगा।हिमाचल के बाद उत्तराखंड में भी हार की समीक्षा की जाएगी।वहीं बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार को लेकर दो दिन कमेटी मंथन करेगी और हार के कारणों की जानकारी हासिल की जाएगी। उपचुनाव के बाद सरकार अब पूरी तरह से स्थिर और सीएम सुक्खू से संगठन के लोगों को निगमों और बोर्ड में नियुक्तियां देने का आग्रह भी किया जाएगा।
भाजपा चुनाव में करती है  एजेंसियों का दुरुपयोग 
समीक्षा बैठक में पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की जा रही है। चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस हारी है लेकिन कांग्रेस का वोट शेयर 14 फ़ीसदी बढ़ा है। पार्टी हाई कमान ने हार के कारणों को लेकर कमेटी गठित की है जो सभी से बातचीत कर कारणों की जानकारी जुटा रही है। विधान सभा उप चुनाव में भविष्य की राजनीति को हिमाचल की जनता ने आईना  दिखा दिया।जनता के वोट से चुनी सरकार को नोट के दम से गिराने की कोशिश की गई लेकिन हिमाचल की जनता ने बता दिया कि हम घर भी बिठा देते हैं। भाजपा चुनाव में एजेंसियों का दुरुपयोग करती है लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है।
कल पीएम मोदी से मुलाकात कर हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा
बैठक के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना हुए और कल हिमाचल के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर सीएम सुक्खू की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। जिसमें मुख्य रूप से बिजली प्रोजेक्ट्स पर 12 फ़ीसदी फ्री रॉयल्टी पिछली सरकार ने माफ की थी उसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल को बीबीमबी से 4300 करोड़ लेना है और आपदा में राहत राशि का मुद्दा पीएम मोदी के समक्ष उठाया जाएगा।
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बैठक के बाद कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हार के कारणों को लेकर सभी से बात कर रही है लेकिन अब सरकार पूरी तरह से स्थिर और स्थायी है।विपक्ष साजिश और षड्यंत्र की राजनीति छोड़कर प्रदेश हित में काम करे।नेता प्रतिपक्ष को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि हमने सरकार को गिराने की कोशिश की लेकिन नहीं गिरा पाए और चार महीने तक अस्थिरता का माहौल प्रदेश में बनाया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष को सत्ता की लालसा नहीं रखनी चाहिए।प्रदेश में ऑपरेशन लॉट्स पूरी तरह विफल हो गया है। विपक्ष सत्ता में आने का शॉर्ट कट न ढूंढे और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। सरकार स्थिर होने के बाद अब वितीय मोर्चे पर काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.