शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- सातवें चरण के चुनाव को लेकर हिमाचल में इन दिनों प्रत्याशियों के नामांकन भरने की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पार्टी समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने शिमला उपयुक्त दफ्तर पहुंचे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी भी CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे.
नेता प्रतिपक्ष का कोट 5 साल तक दर्जी के पास ही रहने वाला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए नेता प्रतिपक्ष पर भी तंज कसा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर सपने देख रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष का कोट 5 साल तक दर्जी के पास ही रहने वाला है.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिडिया से बातचीत में कहा की उन्होंने चारों लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के नाम प्रक्रिया पूरी हो गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई चुनाव नहीं है यह भविष्य की राजनीति करने वाला चुनाव है.बीजेपी वोट पर सरकार नहीं बन पाई है, ऐसे में भाजपा ने नोट के दम पर सरकार बनाने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसा. मुख्यमंत्री ने कहा नेता प्रतिपक्ष का गणित कमजोर है. सभी 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो सूट दर्जी के पास सिलने के लिए दिया है, वह 5 सालों तक ही रहेगा. नेता प्रतिपक्ष ने 29 तारीख को सूट सिलने दिया लेकिन वह अब दर्जी के पास ही रहेगा.
जनता का रिस्पांस बेहद अच्छा -विनोद सुल्तानपुरी
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि अभी लड़ाई शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि मेहनत करते हुए जनता के बीच जाना है और जनता के दिल को जितना है. विनोद सुल्तानपूरी ने कहा कि उनके पक्ष में जनता का रिस्पांस बेहद अच्छा है. इस दौरान सुरेश कश्यप के जीत के दावे पर सुल्तानपुरी ने ह*मला बोलते हुए कहा कि कुछ बातें खुद कहने से अच्छा जनता से पूछ लेनी चाहिए
