/ Oct 15, 2026

कांग्रेस नेता बोले…पूर्व विधायकों को पार्टी ने दिया हमेशा मान सम्मान…BJP कर रही दूसरे दलों को प्रताड़ित

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से हुए चुनावी प्रकरण के बीच शनिवार को एक नया मोड़ आया. जब छह कांग्रेस के बागी नेता और 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए. इसको लेकर राजधानी शिमला में प्रदेश की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, CPS संजय अवस्थी और विधायक संजय रतन ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के पूरे 5 साल चलने का दावा किया. साथ ही प्रदेश में खाली हुई 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की भी बात कही. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस से बागी हुए नेताओं और निर्दलीय विधायकों पर भी निशाना साधा.
भाजपा ने  पिछले 1 महीने से प्रदेश में  किया उठा पटक का माहौल पैदा -यादवेंद्र गोमा 
सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से पिछले 1 महीने से प्रदेश में उठा पटक का माहौल पैदा किया गया है. हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब करने के लिए इन सभी पूर्व विधायकों को शिमला और दूसरे स्थान पर अलग-अलग जगह पर ठहराया जा रहा है. अब कांग्रेस के 6 बागी नेता और 3 निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल किया गया. भाजपा की केंद्र सरकार आए दिन दूसरे दलों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है. उनका लक्ष्य केवल दूसरे राज्य में अपनी सरकार को स्थापित करना है. दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हिमाचल के छः कांग्रेस के बागी और तीन निर्दलीय नेताओं को भी भाजपा में शामिल कर लिया गया है.
जो लड़ाई कांग्रेस के बीच में थी उसका फायदा भाजपा ने उठाया 
 यादवेंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल के जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं वह हिमाचल में बड़े पदों पर रहे हैं. पार्टी ने उन सभी नेताओं को हमेशा मान सम्मान दिया है. गोमा ने कहा की  सुधीर शर्मा को हमेशा पूरा मान सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का उन्हें दाहिना हाथ कहा जाता था. यहां तक कि उनके पिता भी कांग्रेस पार्टी में अच्छे पदों पर रहे हैं. इसके अलावा सभी 6 पूर्व विधायकों को भी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पूरा मान सम्मान दिया है. यादवेंद्र गोमा ने कहा कि कई बार राजनीतिक उपेक्षाएं ज्यादा रहती है. लेकिन जो लड़ाई कांग्रेस के बीच में थी उसका फायदा भाजपा की ओर से उठाया गया है. भाजपा ने पूरा प्रयास किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार को किस तरह से गिराया जाए. इस दौरान यादवेंद्र कुमार ने राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह पहले भी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए थे. भाजपा के एक सेट एजेंडा के तहत जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां सरकार गिराने का हर संभव प्रयास करती है.
 प्रदेश सरकार को बदनाम करने का भाजपा ढूंढ रही  बहाना
 इस दौरान CPS संजय अवस्थी ने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का काम किया था. जिसमें भाजपा पूरी तरह से असफल रही है. संजय अवस्थी ने कहा कि 6 नेता जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की उन पर दबाव बनाकर यह काम किया है. मुख्यमंत्री के ऊपर अलग-अलग तरह के झूठे आरोप भी भाजपा की ओर से लगाए गए. हिमाचल प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का भाजपा बहाना ढूंढ रही है. जो नेता आज भाजपा में गए हैं वह भी एक तरह से बहाना ढूंढ रहे थे. हिमाचल प्रदेश में जनता की ओर से जो जनादेश मिला है आगामी समय में 5 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहने वाली है
भाजपा  में शामिल होने के लिए अपने पद से  क्यों देना पड़ा इस्तीफा
 विधायक संजय रतन ने कहा कि जो आजाद उम्मीदवार अपना भाषण ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिस वजह से उन्हें भाजपा  में शामिल होने के लिए अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. यहां पर भी बात समझ नहीं आ रहा कि आप का दबाव भाजपा की ओर डाला जा रहा था जिसकी वजह से दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला उनकी ओर से लिया गया है. सभी निर्दलीय विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता को ही जवाब जरूर देना पड़ेगा क्यों इस्तीफा देना पड़ा है. हिमाचल प्रदेश में अगर चुनाव विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होते हैं तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और सरकार संगठित होकर यह चुनाव जीतेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.