/ Sep 01, 2026

आज अंतिम चरण का चुनाव… हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेताओं ने किया मतदान

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-आज अंतिम चरण का चुनाव है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुबह से लोगों की लम्बी कतारे लगना शुरू हो गई. वहीं इस परीक्षा का पेपर देने आज राजनेता भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वोट किया.लोकतंत्र के इस महापर्व की यही खूबसूरती है कि यहां जनता अपना नेता चुनती है. हालांकि कुर्सी मिलने के बाद भले ही नेताओं के पीछे जनता को भागना पड़ता है या यूं कहें कि फिर इनके दर्शन करना मुश्किल होता है,  लेकिन आज मतदान के दिन राजनेता भी आम लोगों की तरह ही अपनी बारी का इंतजार करते हुए नज़र आए. प्रदेश के विभिन्न पोलिंग बूथ पर आज सुबह का कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला.
भाजपा नेता परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र पर 
पूर्व सीएम एव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले औहन पोलिंग स्टेशन पर परिवार सहित मतदान किया.भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत भी  मंडी पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने देश में 400 पार व प्रदेश में चार की चार सीट जीतने का  दावा किया.वहीं  बिलासपुर में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदान करने से पहले अपने घर पर पूजा अर्चना की और इसके बाद वो  अपने परिवार के साथ वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे.हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  भी अपने गांव समीरपुर में परिवार सहित मतदान करने पहुंचे । धर्मशाला में होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने भी मतदान  किया.मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी  भाजपा सरकार बनाएगी. इस मौके पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी सुबह 7:00 बजे आकर लाइन में  मतदान किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने लोगों से कहा कि वह लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करके अपनी आहुति अवश्य दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.