करनाल, 17 अगस्त : करनाल के नीलोखेड़ी हल्के में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के लोग पिछले 10 साल के भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं और अब वे बदलाव मूड में हैं।उन्होंने कहा कि इस बार एक अक्तूबर को आजादी के पर्व की तरह मनाया जाएगा।सुरजेवाला ने भाजपा पर कड़े आरोपों की बौछार करते हुए कुशासन, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, और गरीबों के शोषण का आरोप लगाए।
सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को हरियाणा के विकास में बाधा बताया। उन्होंने कहा, “हरियाणा के लोग अब भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। पिछले 10 साल में राज्य में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का बोलबाला रहा है। सरकारी नौकरियों में पेपर लीक और धांधली के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे युवा वर्ग में भारी आक्रोश है। गरीब और किसान वर्ग भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं।सुरजेवाला से विनेश फोगाट के मुद्दे पर विनेश का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ जो साजिश हुई है,उसके खिलाफ हम संघर्ष करते रहेंगे। विनेश फोगाट न केवल हरियाणा की बल्कि पूरे देश की गौरवशाली बेटी हैं। उनका स्थान हरियाणा की धरती पर था, है और रहेगा। जिस शौर्य और धैर्य का परिचय उन्होंने दिया, वह बेजोड़ है।
