/ Aug 30, 2026

ट्रंप के 13 बार संघर्षविराम के दावे पर कांग्रेस का सवाल: मोदी कब तोड़ेंगे चुप्पी?

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि ट्रंप ने बीते 34 दिनों में 13 बार यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अब तक इस पर चुप हैं।

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज राष्ट्रपति ट्रंप 79 वर्ष के हो गए हैं। 10 मई 2025 से 13 जून 2025 के बीच उन्होंने तीन अलग-अलग देशों में 13 बार यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंधों का उपयोग कर सैन्य संघर्ष रुकवाया है। उन्होंने दोनों देशों की समान रूप से सराहना भी की।”

उन्होंने आगे सवाल किया, “नरेंद्र मोदी, आप कब बोलेंगे?

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया।

10 मई को राष्ट्रपति ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है। हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में किसी तीसरे पक्ष की कोई मध्यस्थता नहीं हुई है। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ के अनुरोध पर कार्रवाई रोकी गई। कांग्रेस अब केंद्र सरकार से यह जानना चाहती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इन दावों पर भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया कब आएगी।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.