/ Oct 14, 2026

बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत, गांव में छाया मातम

कोट इसे खां | पंजाब के कोट ईसे खां क्षेत्र के निकट दौलेवाला मायर गांव में तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार देर शाम खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहे किसान पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय किसान चैन सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बिजली गिरने से उसकी जान चली गई। मृतक के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बताया गया कि चैन सिंह के पिता पहले से ही लकवे की स्थिति में हैं और बिस्तर पर हैं, जबकि मां का निधन पहले ही हो चुका है।

गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

मंगलवार को चैन सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे। पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।

परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह दौलेवाला ने राज्य सरकार से मृतक के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान की आकस्मिक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है, ऐसे में सरकार को मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.