थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल होगी अंबाला कैंट की मतगणना

अम्बाला, 7 अक्टूबर -कल होने वाली मतगणना को लेकर आज मतगणना केंद्र पर निर्वाचन अधिकारी की देख रेख में रिहर्सल की गई ! इस मौके पर अंबाला कैंट डीएसपी ने भी मतगणना केंद्र का दौरा किया और सुरक्षा की इंतजामों का जायजा लिया ! कल होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन अधिकारी सितेंदर सिवाच ने बताया की कल होने वाली मतगणना को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है ! मतगणना केंद्र के पास थ्री लेकर की सुरक्षा की गई है !वहीं अंबाला कैंट की मतगणना के लिए 16 राउंड मे  मतगणना होगी !
पूरे जिले में चार मतगणना केंद्र बनाए गए 
चुनाव के बाद अब कल विधान सभा चुनाव की मतगणना होगी, इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ! समय समय पर स्ट्रॉन्ग रूम में अंबाला उपायुक्त के साथ साथ निर्वाचन अधिकारी  और डीएसपी भी दौरा कर रहे है ! स्ट्रॉन्ग रूप के बाहर थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ! कल होने वाली मतगणना को लेकर आज मतगणना केंद्र पर रिहर्सल  भी की गई ! निर्वाचन अधिकारी सितेंदर सिवाच ने मीडिया से कल होने वाली मतगणना को लेकर जानकारी दी ! उन्होंने कहा कि हमने पर्याप्त मात्रा में काउंटिंग स्टाफ लगाया गया है और रिजर्व स्टाफ भी उपलब्ध है ! उन्होंने कहा कि कल होने वाली मतगणना की बारीकियों के बारे में इनको बताया गया है ! उन्होंने कहा कि कल आठ बजे काउंटिंग शुरू होगी ! उन्होंने बताया कि पूरे जिले में चार मतगणना केंद्र बनाए गए है ! उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर लगाई गई थ्री लेयर की सुरक्षा की बारे में भी जानकारी दी ! उन्होंने बताया कि कल आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए 14 टेबल लगी है जिसमे एक VV पैड की टेबल है और पोस्टल बैलेट के लिए छ टेबल वहीं आठ टेबल लगाई गई है सैकिंग के लिए ! उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट की काउंटिंग 16 राउंड तक चलेगी जिसमे 214 बूथ है !
मतगणना केंद्र का  किया गया निरक्षण 
 वहीं मतगणना केंद्र का निरक्षण करने आए अंबाला कैंट डीएसपी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कल होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है ! उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन की गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा लगाई जाएगी ! उन्होंने थ्री लेयर की सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी ! उन्होंने बताया की मतगणना के चारो तरफ 100 मीटर के घेरे में कोई भी वहां नहीं आ जा सकेगा ! ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा ! उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के डायवर्ट के बारे में हम शाम को प्रेस नोट जारी कर देंगे ! वहीं उन्होंने आज कि रिहसल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कल होने वाली मतगणना से पहले एक बार रिहर्सल की जाति है ! उन्होंने बताया कि कल होने वाले रूट डायवर्ट के बारे में हम शाम को प्रेस नोट के जरिए बताएंगे और ये हमारे फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर भी जारी करेंगे !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.