/ Aug 31, 2026

विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरने का CPIM व मंडी AAP ने किया ऐलान

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को मंडी में सीपीआई, सीपीआईएम व आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है। इस बात का ऐलान तीनों पार्टियों के नेताओं ने गांधी भवन मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान किया है। इंडिया गठबंधन के बैनर तले तीनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को भी जमकर घेरा। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इनकी टीम आज शक्तियों का दुरूप्रयोग कर जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों के गिराने के काम में लगी हुई है।
सरकार बनाने के लिए नहीं संविधान बदलने के 400 पार का नारा लगा रही भाजपा
मंडी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि तानाशाही तरीके से विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने का मोदी सरकार का रवैया अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इस मौके पर सीपीआईएम राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बदलने के लिए लगाया है। वहीं आप प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। आज देश के संविधान को बदलने की बातें उठना, दाल में कुछ काला होने के संकेत दे रही है। सीटू नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी सरकार है। मनरेगा का बजट कम करने के आरोप लगाते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई इस योजना को बंद करना चाहती है। केंद्र सरकार ने 2014 से पूर्व मजदूरों के हितों में बनाए गए श्रम कानूनों को खत्म करने का भी काम किया है।
जयराम का भी सम्मान नहीं कर रही कंगना
वहीं इस मौके पर कांग्रेसी नेता शशि शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भी जमकर घेरा। शशि शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर मंडी जिला से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और कंगना उनका भी सम्मान नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जयराम ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया है। अपने संबोधन में कंगना ने सदर विधायक अनिल शर्मा का जिक्र तक नहीं किया। शशि शर्मा ने कहा कि कंगना ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का अपमान कर अपना कद बढ़ाने का काम किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.