मंडी : धर्मवीर ( TSN)- भगवान भोलेनाथ को सावन का महीना अति प्रिय है। इस माह में भगवान भोलनाथ मात्र थोड़ी सी भक्ति से भी खुश हो जातें है। आज सावन पहला सोमवार है और ऐसे में छोटी काशी मंडी के मंदिर भी शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गए है। छोटी काशी के सभी शिवालयों सहित बाबा महामृत्युंजय में भी सुबह से भक्तों तांता लगा हुआ है। बाबा महामृत्युंजय का हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पूरे विश्व में शिव भगवान का इकलौता ऐसा प्राचीन मंदिर है जिसमें भोलेनाथ मूर्ति रूप में विराजमान है। इनता ही नहीं बाबा महामृत्युंजय दिन में पांच बार अपनी मुख मुद्राएं भी बदलते है।
मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने बताया कि छोटी काशी के लोग सदियों से पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सावन का माह मनाते आएं है। इस साल भी सावन माह को लेकर सभी भक्तों में खासा उत्साह है। इस प्राचीन मंदिर में बाबा भोलेनाथ महामृत्युंजय रूप में विराजमान है। पांडव काल में बने इस मंदिर में बाबा भोलेनाथ कमलासन पर विराजमान हैं, जिसपर चांदी मढ़ा हुआ है। बाबा महामृत्युंजय दिन में 5 बार अपनी मुख मुद्राएं बदलते हैं, कभी पसन्न, कभी गंभीर, कभी क्रोध, कभी तेज तो कभी तपस्या में लीन बाबा का रूप दिखाई देता है। वहीं मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मंदिर में सभी भक्तों की अटूट आस्था है और बाबा महामृत्युंजय सभी की मनोकानाएं पुरी करते हैं।
