/ Oct 15, 2026

बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस का खतरा… घांस कटाई करते वक्त रहे इन बातों को ध्यान

चम्बा : मंजूर पठान (TSN)-चम्बा  जिला के पहाड़ी इलाकों में बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ जाता है , क्योंकि ग्रामीण इलाकों में घास कटाई का कार्य अधिक होने के चलते कई बार स्क्रब टायफस की चपेट में भी लोग आ जाते हैं. ऐसे में लोगों को स्क्रब टायफस से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है.
इसके लक्षण दिखने के उपरांत व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि स्क्रब टायफस घास में फैलता है.सबसे पहले व्यक्ति को तेज बुखार आता है और ठंड  महसूस होती है,ऐसे में वह घर में ना बैठे और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल का रुख करें. फिलहाल अभी तक नागरिक अस्पताल तीसा में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की माने तो लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है.जब भी महिलाएं या पुरुष घास कटाई के लिए जाते हैं तो पूरे शरीर को कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए ताकि स्क्रब टायफस  का खतरा कम बना रहे।दूसरी और नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषि पुरी का कहना है कि स्क्रब टायफस घास में जाने से फैलता है. ऐसे में घास कटाई के दौरान लोग फुल बॉडी कपड़े पहने और अगर बुखार ज्यादा आता है तो यह उसके प्राथमिक लक्षण होते हैं तुरंत नजदीकी अस्पताल में दिखाएं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.