मंडी, धर्मवीर ( TSN)-करीब दो हफ्तों के बाद भूकंप के झटको से एक बार फिर मंडी की धरती डोली है। इस बार मंडी जिला में 3.4 रिक्टर स्केल की तीव्रता का झटका लगा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार वीरवार शाम 5:25 मिनट 52 सेकंड पर जिला में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही और जिसका केंद्र मंडी जिला के सुंदर नगर के आसपास रहा। हालांकि इस झटके से मंडी जिला में कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जिला में बार-बार हो रहे भूकंप के झटको से मंडीवासी सतके में है।
सोशल मीडिया पर मंडी जिला में हुए इन भूकंप के खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं, जो कि जोन 5 में आता है। बीती 7 दिसंबर सुबह तड़के ही 2:30 बजे के करीब भी जिला में एक बाद एक 3 झटके महसूस किये गए थे। जिला आपदा केंद्र की माने तो आज महसूस किए गए झटकों से जिला में फिलहाल कहीं भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 3.4 रिक्टर से स्केल कम तीव्रता वाला भूकंप ही माना जाता है।
