/ Nov 27, 2026

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री ने असीम गोयल के लिए किया प्रचार.. राजपूत समाज को साधने की कोशिश

27 सितम्बर, अम्बाला — अंबाला शहर पहुंची राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजपूत समाज को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान ने कांग्रेस काल का अत्याचार सहा है। ऐसे में अंबाला शहर के लोग यह गलती न करें। हरियाणा में भाजपा और अंबाला शहर में असीम गोयल ने विकास के अनेक कार्य किये हैं और इसी विकास के लिए तीसरी बार भी भाजपा को चुनें। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी ।
वहीं राहुल गाँधी को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर देश की बुराई करना  गलत बात है। न जाने कौन राहुल गाँधी को कौन ऐसी बातें करने के लिए कहता है।इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने भी राजपूत समाज से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। असीम गोयल ने कहा कि यह समाज देश विरोधी ताकतों और कांग्रेस को इसलिए नहीं चाहता क्योंकि कांग्रेस आज भी भारत को गुलामी की तरफ धकेलना चाहती है। लेकिन यह समाज देश को आगे बढ़ाना चाहता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.