Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पहाड़ी राज्यों के लिए एक अलग “हिमालयन रेजिमेंट” का गठन किया जाए। उनका कहना है कि हिमाचल जैसे राज्यों के युवाओं ने हमेशा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने बताया कि भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा भी हिमाचल से थे,जो इस भूमि की वीरता का प्रमाण है।
पहाड़ी युवाओं को मिले सेना में खास अवसर
केवल सिंह पठानिया ने जोर देकर कहा कि सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को गंभीर रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय कर रही है,जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के एक हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केवल सिंह पठानिया ने उसे “दुर्भाग्यपूर्ण और विभाजनकारी” बताया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक समावेशी भारत का सपना देखा था,जहां हर नागरिक को बराबरी का दर्जा मिले।उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का है और किसी को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है।उन्होंने बीजेपी से आग्रह किया कि वह इस पर दोहरा रवैया न अपनाए और मंत्री विजय शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
