Ludhiana-आज लुधियाना में PUNBUS और PRTC के कर्मचारियों द्वारा अपने अधिकारों और मांगों को लेकर गेट रैली का आयोजन किया गया।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले लंबे समय से अपनी वाजिब और जायज़ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं,लेकिन सरकार उनकी बातों को लगातार टाल रही है।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बार-बार मीटिंग्स करके सिर्फ समय खराब कर रही है और किसी भी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसी के विरोध में राज्यभर के 27 डिपुओं के गेट्स पर गेट रैलियां की गईं।
PRTC और PUNBUS यूनियनों ने यह भी ऐलान किया कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं,तो वे तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगों को नहीं माना गया,तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन रूप भी दिया जा सकता है।
मुख्य मांगें:
लंबित वेतन और भत्तों का भुगतान
स्थायी नौकरी की मांग
कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार
कर्मचारियों ने सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है, वरना परिवहन व्यवस्था ठप हो सकती है,जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
