ऊना : राकेश ( TSN)- डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज एक बयान जारी कर लोकसभा का चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री को लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया था, लेकिन पारिवारिक स्थिति को देखते हुए आस्था ने उसे स्पष्ट तौर पर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था.
मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए नहीं कर सकता विवश
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जहां तक मेरी बात है मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मेरे नाम का कोई प्रस्ताव आया है और ना ही इस बारे में कोई चर्चा हुई है. उन्होंने कहा है की अभी कुछ समय पहले ही मेरी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री का निधन हुआ है.परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. हम उस स्थिति से जूझ रहे हैं.उन्होंने कहा की टिकटो की घोषणा आने वाले दो-तीन दिनों में होने की उम्मीद है. मीडिया द्वारा उनका नाम चुनाव लड़ने के लिए चलाए जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच चुनाव जीते हैं इसलिए सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर आ रहा है. मुकेश ने कहा कि मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए विवश नहीं कर सकता, मैं अपने हिसाब से राजनीति करता हूं. उन्होंने कहा स्थिति सामान्य होती तो वह इस पर जरूर विचार करते. उन्होंने उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री पर भरोसा जताने के लिए हाई कमान का आभार भी प्रकट किया है.
