/ Aug 11, 2026

संसद में कितनी बार प्रतिभा सिंह ने मांगा कर्मचारियों का 9 हजार करोड़ बताएं विक्रमादित्य सिंह-BJP सह प्रभारी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के माध्यम से केंद्र सरकार से हिप्र के कर्मचारियों का 9 हजार करोड़ वापिस करने के विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
मंडी संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व विधायक नाचन विनोद कुमार ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मौजूदा समय में यहां से विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह सांसद हैं। विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उनकी माता प्रतिभा सिंह ने कितनी बार लोकसभा में कर्मचारियों का यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि बोलने और कार्य करने में बहुत अंतर होता है। यदि प्रतिभा सिंह को सही मायने में हिमाचल के कर्मचारियों की चिंता थी तो उन्हें अपनी बात संसद में रखनी चाहिए थी। 4 जून के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत हिमाचल व मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के मुद्दों को स्वयं बखूबी उठाएंगी।
वहीं सह प्रभारी विनोद कुमार ने विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बड़ा पपू व उन्हें छोटा पपू बोलने पर विक्रमादित्य सिंह कहते है कि भाजपा उनके खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रही है। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी के नेता ही उन्हें छोटा पपू कहकर पुकार रहे हैं। विनोद कमार ने इस मौके पर नाचन में उनकी जनसभा को फलोप रैली की करार दिया.वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने वाले सवाल के जवाब में सह प्रभारी विनोद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किए गए गलत कार्यों व पापों का प्रायश्चित करने के लिए यह नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में दिन रात का अंतर है। कांग्रेस में रहकर कोई भी नेता भ्रष्टाचार छोड़ नहीं सकता है और भाजपा में रहकर कोई भी नेता भ्रष्टाचार नहीं कर सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.