/ Oct 14, 2026

डिप्टी सीएम का जयराम ठाकुर पर पलटवार..जनता ने जिन्हें खारिज कर दिया.. वह हमारा इस्तीफा क्या मांगेंगे

ऊना, राकेश ( TSN)-नेता विपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा मुकेश अग्निहोत्री का इस्तीफा मांगने के बयान  पर डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार किया है. उन्होंने  कहा कि जिन लोगों को जनता ने खारिज कर दिया है वह हमारा इस्तीफा क्या मांगेंगे.ये बात उन्होंने
ऊना जिला में प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग के  कार्यालय के  शुभारंभ करने के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही.
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को दी नसीहत 
डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा की मुख्यमंत्री रहे नेता विपक्ष जयराम ठाकुर अपने इतने मजबूत लिंक तक नहीं बना पाए की अंदर की पूरी जानकारी उन्हें मिल पाए. जबकि एक विधायक भी अगर कोई व्यक्ति रह जाता है तो वह भी अपने लिंक मजबूत बना लेता है. उन्होंने कहा कि हमन एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशन को सैलरी समय पर दे रहे हैं. जबकि जयराम ठाकुर इस मामले में झूठ बोल रहे हैं.हमारे पास 65 करोड़ रूपया जो हमने पेंशन और सैलरी के लिए जारी किया है,उसके प्रॉपर डॉक्यूमेंट है और वह हम जारी कर देंगे लेकिन जय राम क्या दिखाएंगे क्योंकि उन्होंने तो झूठ बोलकर वह फंस गए हैं उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर उन्हें सत्ता  नहीं मिलेगी और ऑपरेशन लोटस चलकर सत्ता नहीं मिलेगी CPS को हटाकर भी सत्ता हासिल नहीं होगी चोर दरवाजे से सत्ता नहीं मिलेगी इसलिए मेरी आपको राय है कि  विपक्ष में आप बैठे हैं इसलिए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका आप अगले तीन साल तक आराम से निभाएंगे जय मेरी आपको सलाह है
अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय किया स्थापित 
 मीडिया से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय स्थापित किया गया है, आने वाले समय में इसकी गतिविधियां और बढ़ाई जाएगी.शिमला में ऑफिस की भरमार होने के चलते दूसरे स्थान पर दफ्तर खोलने का फैसला सरकार ने किया है. इसी कड़ी के अंतर्गत आज अनुसूचित जाति आयोग का यह जिला में दफ्तर खोला है.उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ कार्यालय बाहर ले जा रहे हैं जिसमें हमीरपुर में भी एक विभाग का दफ्तर खोला गया है और दूसरा ऊना में एससी कमीशन का खोला गया है.उन्होंने कहा कि ऊना विकास के मामले में सबसे आगे है .पहले और आज के ऊना में काफी फर्क है.पहले लोग खाना खाने के लिए नांगल का रुख करते थे,लेकिन आज लगातार ऊना में होटल इंडस्ट्री तेजी के साथ बढ़ रही है. इसके साथ-साथ हम चिंतपूर्णी धार्मिक स्थल को भी विकसित कर रहे हैं उसको विकसित करने के लिए करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं  वहां पर रोपवे भी लगाने के लिए भी काम किया जा रहा है ऊना में ट्रिपल आईटी एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण संस्थान  खोला गया है.उन्होंने बल्क ड्रग पार्क में कांग्रेस सरकार द्वारा अहम बदलाव किए जाने की जानकारी दी है.उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार और पूंजीपति बल्क ड्रग्स पार्क लगने के बाद इसको चलाने का प्रस्ताव था लेकिन हमारी सरकार ने इसमें बदलाव किया है बल्क ड्रग पार्क  में अब हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इसे चलाएगी  यह हमने प्रस्ताव पारित किया है इक्वल रेशों में यह बनेगा इसमें 100 करोड़ पर पानी के ऊपर काम किया गया बिजली का काम किया जा रहा है जेजो से पोलियो तक रेल लाइन के लिए हम काम कर रहे हैं ऊना में सड़कों का जाल बिछाया जा रहे हैं पुलों की अगर बात करें तो उन में लठ्यानी का पुल बनना प्रस्तावित है और ट्यूडी से पड़ेगा  का ब्रिज तेजी के साथ बन रहा है विकास की दृष्टि से ऊना आगे बढ़ रहे हैं ऊना को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.