ऊना : राकेश ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री के निधन के बाद उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री अपनी मां के पद चिन्हों पर चलती हुई आज उन्होंने तीन दिवसीय मां चिंतपूर्णी की पद यात्रा अपने पैतृक गांव गोदपुर जयचंद से आरंभ की है. उनके साथ उनके पिता मुकेश अग्निहोत्री सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष इस पद यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं. मां चिंतपूर्णी की पदयात्रा शुरू होने को लेकर सभी की आंखें नम थी.
बता दे की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी हर वर्ष मां चिंतपूर्णी की पद यात्रा करती थी. मां चिंतपूर्णी के प्रति उनमें अटूट आस्था थी. उन्होंने माता का जागरण भी रखा था,लेकिन जागरण से कुछ दिन पहले ही उनकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया, जिस कारण जागरण का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा.तीन दिवसीय इस यात्रा में चलते हुए आस्था अग्निहोत्री ने बताया कि वह मां चिंतपूर्णी के दरबार में जा रहे हैं. मेरी माता को मोक्ष मिले, इसलिए हम मां चिंतपूर्णी के दरबार जा रहे हैं. मेरी मां हर वर्ष खुशी में पैदल मां के दर्शन के लिए जाती थी. मां का जगराता करवाना था, उनकी ख्वाहिश भी थी, लेकिन वह अधूरी रह गई.वह खुशी में जाया करती थी और हम गम में जा रहे हैं.
