/ May 20, 2026

छोटी काशी में मनाई गई देव दीपावली, ब्यास नदी के तट पर जलाए 1100 दीए

मंडी, धर्मवीर (TSN)-  छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में देव दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सामूहिक आयोजन ब्यास नदी के तट पर डुगलेश्वर घाट पर ब्यास आरती कमेटी द्वारा किया गया। इस आयोजन में नगर निगम मंडी के कमीशनर एचएस राणा सहित बड़ी संख्या में शहर वासियों ने भाग लिया और ब्यास नदी के तट पर व डुगलेश्वर महादेव मंदिर के पास 1100 दीए जलाए।
बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि दंत कथाओं के अनुसार एक बार धरती पर त्रिपुरासुर नामक राक्षस का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया। उसके आतंक से मानवों सहित देवता भी बहुत ज्यादा त्रस्त थे। ऐसे में सभी देवताओं ने भगवान शिव की शरण में जाकर राक्षस के वध की गुहार लगाई। भगवान शिव ने देवताओं की गुहार पर राक्षस का वध करके सभी को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। राक्षस का वध करने के बाद जब भगवान शिव वापिस काशी पहुंचे थे तो सभी मानवों और देवताओं ने दीए जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। तभी से ही देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा बताया जाता है कि देव दीपावली का पर्व को मनाने की परंपरा आमतौर पर मनाई जाने वाली दीपावली से भी पहले की है। इस पर्व को उत्तर मध्य भारत में अधिक संख्या में मनाया जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.