राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए 13 साल से बिना चप्पल यात्रा कर रहा है जींद का दिनेश

रोहतक,  19 अगस्त –पैरों में छाले और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना लेकर जींद जिले के काकड़ौद गांव का रहने वाला दिनेश शर्मा सड़क पर निकल चुका है। दिनेश पिछले 13 साल से नंगे पांव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर यात्राएं कर रहा है।
बता दे कि  राहुल गांधी की भारत जोड़ो व न्याय यात्रा में भी दिनेश सुर्खियों में रहा था। फिलहाल वह अपने गांव से तिरंगा हाथ में लेकर राहुल गांधी को सौंपने के लिए फिर से निकल पड़ा है। इस बार तो गांव के भी सैकड़ो लोग उसके साथ यात्रा में चल रहे हैं। दिनेश का कहना है कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तब तक इसी तरह से उनकी यात्रा चलती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जोश में छालों का दर्द भी मालूम नहीं पड़ता है। दिनेश ने कहा कि उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है वह एक छोटा सा सामान्य कार्यकर्ता है और आज तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कोई भी पद नहीं लिया है। पहले वह अकेला ही यात्रा पर निकलता था, लेकिन अब तो उसके गांव के लोग भी साथ खड़े हो गए हैं, जिससे जोश और बढ़ गया है। 15 अगस्त को काकड़ौद गांव से शुरू हुई यह यात्रा आज रोहतक पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.