जिले की बेटी डॉक्टर अनुभवा महाजन को राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में शामिल होने का मिला निमंत्रण

फरीदाबाद, 13 जनवरी -26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में फरीदाबाद की डॉक्टर अनुभवा महाजन को उनके एनजीओ द्वारा इनविजिबल डिसेबिलिटी से संबंधित लगभग 50000 लोगों का इलाज करने और उनकी मदद करने के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भारत सरकार द्वारा निमंत्रण भेजा गया है। आज यह निमंत्रण लेकर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी उनके घर पर पहुंचे और उन्हें निमंत्रण सौंपा। इस निमंत्रण को पाकर अनुभवा महाजन ने भारत सरकार का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज उन्हें अपने समाजसेवी कार्य करने पर गर्व महसूस हो रहा है और अब वह और भी शिद्दत से अपने समाज सेवा के कार्य को करेगी।
अब तक  लगभग 50 हज़ार  लोगों का इलाज करवा चुकी
बता दे अनुभवा महाजन पेशे से एक डेंटिस्ट डॉक्टर हैं और वह खुद नसों की बीमारी यानी इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित है और अपनी पीड़ा को देखते हुए उन्होंने एनजीओ की स्थापना की.इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित लोगों की मदद करना शुरू किया और अब तक वह लगभग 50000 लोगों का इलाज करवा चुकी है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
खुद इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित 
 डॉ अनुभवा महाजन ने बताया कि वह खुद नसों की बीमारी यानी इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित है और इस पीड़ा को महसूस करते हुए उन्होंने  एनजीओ की स्थापना की ताकि इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित लोगों को इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक वह अपने एनजीओ के माध्यम से साधन जुटाते हुए 40 से 50 हजार लोगों को राहत पहुंचा  चुकी है। उन्होंने बताया कि इनविजिबल डिसेबिलिटी  मे, नसों की बीमारी, कम दिखना, गूंगा या बहरा होना, थैलेसीमिया और होमोफीलिया जैसी बीमारियां शामिल है। उन्होंने अपने एनजीओ द्वारा समय-समय पर किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की और 26 जनवरी को राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में निमंत्रण मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वह आगे और भी मजबूती से अपने समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके पिता उद्योगपति है और एनजीओ का तमाम फाइनेंस कंट्रोल बैक खुद करते हैं जिसके लिए वह सीएसआर फंड का भी बंदोबस्त करते हैं ताकि लोगों की सही तरीके से सेवा की जा सके।
 इस मौके पर अनुभवा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी के कार्य को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। अनुभवा के पिता ने कहा कि एनजीओ का तमाम फाइनेंस का काम वह खुद देखते हैं और उद्योगपति होने के नाते सीएसआर फंड का बंदोबस्त भी वह करते हैं ताकि नेक काम के लिए धन की कमी ना हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.