/ Jul 04, 2026

डॉक्टरों ने सचिवालय तक निकाला मार्च.. देर तक इंतजार के बाद CM से मिलकर की बात

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रे*प और म*डर से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को IGMC अस्पताल से दो छात्रों रेजिडेंट डॉक्टर और शिक्षक डॉक्टर ने प्रदेश सचिवालय शिमला तक मार्च निकाला. इस दौरान डॉक्टर ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और चिकित्सकों के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपनी समस्याएं बताने की कोशिश की. देर तक इंतजार के बाद आधे डॉक्टर लौट गए. मगर इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे तो शिक्षक डॉक्टर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी.
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग 
राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर वर्मा ने कहा कि कोलकाता में ट्रेन डॉक्टर के साथ हुआ अपराध दुर्भा*ग्यपूर्ण है.उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेडिकल और डेंटल कॉलेज शिक्षक और छात्रों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी है.उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन मुख्यमंत्री के साथ है.
ज़ब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन 
इस दौरान देर तक मुख्यमंत्री का इंतजार करने के बाद ट्रेनी डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुआ अपराध भयानक है. उन्होंने कहा कि आज IGMC के शिक्षक और प्रशिक्षु डॉक्टर ने राज्य  सचिवालय तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगे रखने की कोशिश की.उन्होंने कहा कि देर तक इंतजार कराया गया.इसके बाद मुख्यमंत्री मिलने आए उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि IGMC डॉक्टर की केवल स्टेट हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट को सही ढंग से लागू करने की है और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर फर्टनिटी के साथ है.जब तक ट्रेनिंग डॉक्टर को न्याय नहीं मिल जाता और केंद्रीय हैल्थ प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होता तब तक यूं ही प्रोटेस्ट जारी  रहेगा ,क्रमवार कुछ ओपीडी बंद रहेंगी वहीं इमरजेंसी में सुविधा यूं ही सुचारु रहेंगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.