हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद होने से प्रतियोगी परीक्षा के छात्र हो रहे परेशान… कुछ दिन बाद होने हैं पेपर, कैसे करें तैयारी

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- डिजिटल भारत के इस दौर में इंटरनेट के बिना जीवन भी मुश्किल है. यही हाल इन दिनो हरियाणा के 7 जिलों की जनता का है क्योंकि किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, जिसका खामियाजा अंबाला के विद्यार्थियों को भुगतना पढ़ रहा है.
विद्यार्थियों के अनुसार कुछ दिन बाद पेपर आने वाले हैं और इंटरनेट बंद होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही. वही सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर की तारीख नहीं बदलेगी,लेकिन इंटरनेट की वजह से हमारी पढ़ाई भी बंद हो गई है। किसान आंदोलन 2 चल रहा है और किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने को तैयार है,लेकिन प्रशासन किसानों को दिल्ली जाने नही दे रही जिसके चलते कई मुख्य मार्गो और हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। डिजिटल भारत के इस दौर में बिना इंटरनेट कई समस्या खड़ी हो गई है, जिनमे से एक शिक्षा भी है विद्यार्थियों के परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में बिना इंटरनेट पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।
विद्यार्थियों की माने तो आज कल पढ़ाई के लिए युटुब व अन्य कोर्सेज पर निर्भर है लेकिन इंटरनेट न चलने की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी नुकसान हो रहा है.  एग्जाम्स नजदीक आ चुके हैं और अभी भी इंटरनेट चलने की उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही. विद्यार्थी लगातार सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि इंटरनेट को दोबारा से सुचारू रूप से चलाया जाए। वही गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों ने बताया कि वे लोग सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है, ऐसे में इंटरनेट बंद होने की वजह से वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे और एग्जाम की तारीख वही है पर तैयारी नही हो पा रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.