फोरलेन निर्माण के चलते… भेंट चढ़ा सरकारी स्कूल..बच्चों को पढ़ने के लिए कमरे ही नहीं

नूरपुर : संजीव महाजन ( TSN)- पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते  शिक्षा खंड नूरपुर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़वार में 9 पंचायतों के साढ़े 300 से ज्यादा छात्रों का भविष्य भेंट चढ़ चुका है. दरअसल  स्कूल का ज्यादातर हिस्सा फोरलेन कार्य के चलते तोड़ दिया गया था. स्कूल में कमरों की कमी के चलते बारिश के मौसम में कीचड़  और साफ मौसम में धूप में बच्चों को बैठने को मजबूर होना पड़ रहा हैं.
9 पंचायत के बच्चे  आते हैं पढ़ने  
इस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भडवार के अलावा आसपास की 9 पंचायत के बच्चे पढ़ने  आते हैं,  मगर महज तीन कमरों में बच्चों को  पढ़ाने पर अध्यापक भी मजबूर हैं. हालांकि स्कूल द्वारा किराए पर कमरे लेकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. विभाग द्वारा उन कमरों का अभी तक किराया ना दिए जाने पर स्कूल प्रशासन के लिए यह एक चिन्ता का विषय बना हुआ है  स्कूल की एमसी कमेटी के प्रधान ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग फोरलेन के चलते उखड़ गई है. उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को बिठाने में समस्या आ रही है. उन्होंने विभाग व सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द  बिल्डिंग का समाधान किया जाए.
स्कूल के प्रिंसिपल राकेश महाजन का कहना ये 
स्कूल के प्रिंसिपल राकेश महाजन ने कहा कि स्कूल की 80% बिल्डिंग फोरलेन निर्माण कार्य में चली गई है.  स्कूल में 350 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं . एक निजी बिल्डिंग भी किराए पर ले रखी है, मगर उसका भी किराया  विभाग द्वारा अभी तक जारी नहीं किया गया है.  हमारे पास मात्र 6 कमरे बचे हुए हैं,जिनमें से तीन कमरों में स्कूल का सम्मान भरा पड़ा है और एक कमरे में कार्यालय का कार्यभार चलाया जा रहा है. शेष बचे हुए कमरों में बच्चों को एडजस्ट किया जा रहा है.  उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिन कमरों में विद्यार्थियों को बिठाया जा रहा है,  वह भी कभी भी गिरकर ढेर हो सकते हैं  और किसी बड़ी दुर्घ*टना को अंजाम दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि जो बिल्डिंग बची हुई है उस पर कुछ कमरे बनाकर इसका फिलहाल समाधान हो सकता है, अगर उसके लिए बजट का प्रावधान सरकार या विभाग की तरफ से किया जाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.