/ Aug 12, 2026

अनाज मंडी से गेहूं का उठान नहीं होने से बारिश में भीगा किसानों का पीला सोना

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-अनाज मंडी में बारिश से किसान की गेहूं की फसल भीग गई। इतना ही नहीं मंडी में बोरियों का उठान नही होने की वजह से बारिश का पानी गेहूं की बोरियों के अंदर और अनाज की ढेरियों के अंदर घुस गया। उठान न होने से मंडी में आज भी लाखो क्विंटल अनाज  खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। मंडी में किसान के अनाज को बारिश से बचाने के लिए मार्किट कमेटी द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिसका खामियाजा किसानों और आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है।
मंडी में  किसानों कि फसल को बचाने लिए कोई भी सुविधा नहीं
किसानों और आढ़तियों ने कहा कि  हर वर्ष उनके साथ ऐसा ही होता है। पलवल में आई अचानक तेज आंधी के साथ  बारिश हुई, जिसकी वजह से मण्डी में पड़ी किसानों की लाखो क्विंटल गेहूं की फसल भीग गई। इतना ही नहीं गेहूं की ढेरियों के अंदर बारिश का पानी घुस गया और जो बोरियां भरी हुई थी  वह भी भीग गई। मंडी में  किसानों कि फसल को बचाने लिए कोई भी सुविधा नहीं की गई है। यह मंडी जिले की सबसे बड़ी मंडी है कई एकड़ में बनी हुई है लेकिन उसके बाद भी  मण्डी में टीनशैड तो हैं लेकिन इतना काफी  नही है जहां पर मंडी में आई पूरी फसल को बारिश से बचाया जा सके। किसान दिन रात मेहनत कर अन्न पैदा करता है लेकिन अधिकारियों की कमी की वजह से हर वर्ष मंडियों में किसानों का अनाज बारिश में भीगता है और खराब हो जाता है। किसानों का अनाज खुले में पड़ा हुआ है। किसान कि फसल कि भरपाई कि बात पर मार्किट कमेटी अधिकारीयों ने चुपी साध ली। किसान आज किसान और आढ़ती परेशान है की  किसानों  के साथ साथ आढ़तियों का भी नुकसान हुआ है। वहीं आढ़तियों ने बताया कि मंडी से बोरियों का उठान नही होने की वजह से बारिश की वजह से बोरियों में भरा अनाज भीग गया है।
इस समस्या को लेकर  प्रशासन को पहले ही करवाया था अवगत 
बता दें की एक अप्रैल को शुरू हुई गेहूं की खरीद के बाद गेहूं के उठान न होने की वजह से मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है. इस समस्या को लेकर आढ़ती शुरुआत से ही बार बार प्रशासन को अवगत करा रहे थे.इतना ही नहीं इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए गत 13 अप्रैल को एसीएस सुधीर राजपाल ने भी पलवल मंडी का दौरा किया था और अधिकारीयों को उठान से सम्न्बधित जरुरी दिशा निर्देश दिए थे.उसके बाद भी समस्या जस की तस रही,जिसको देखते हुए गत 22 अप्रैल को आढ़तियों ने मार्किट कमेटी कार्यालय को बंद कर दिया था ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.