/ Aug 12, 2026

सोलन में अबतक 450 पहुंचा डायरिया का आंकड़ा.. रोजाना सामने आ रहे 20-25 मामले

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)– सोलन के परवाणु क्षेत्र में लगातार डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब तक मामलों की संख्या 450 पहुंच चुकी है, हालांकि एहतियात के तौर पर अब स्वास्थ्य विभाग पानी की सैंपलिंग कर रहा है और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन देखने में आया है कि जहां से पानी की सप्लाई लोगों को आ रही है वहां पर मुख्य टैंकों के सैंपल फेल पाए गए हैं. ऐसे में इन टैंकों को साफ करके क्लोरीन का छिड़काव कर दोबारा से पानी की सप्लाई की जा रही है।
पानी के मुख्य सप्लाई वाले टैंकों के पानी के सैंपल फेल होना चिंताजनक
बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ अमित रंजन ने कहा कि बढ़ते डायरिया के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और 11 अप्रैल से लेकर अब तक 450 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि परवाणु टाउन के साथ-साथ गांव के क्षेत्र के पानी के सैंपल भी विभाग द्वारा लिए गए हैं वही सोलन शहर में भी तीन से चार जगह पर पानी के सैंपल लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि बीते कल परवाणू में 21 डायरिया के मामले सामने आए थे हालांकि जो मामले सामने आ रहे हैं वह दो से तीन दिनों में रिकवर भी हो रहे हैं लेकिन फिर भी रैपिड रिस्पांस टीमें विभाग द्वारा बनाई गई है जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पानी की सैंपलिंग को लेकर लगातार विभाग कार्य कर रहा है और परवाणु के हिमुडा और आईपीएच विभाग के साथ लगातार उन सैंपलिंग की रिपोर्ट को सांझा किया जा रहा है ताकि उन्हें पाने की गुणवत्ता के बारे में पता लग सके।उन्होंने कहा कि आशा वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर घर-घर जाकर एक्टिव केस फाइंडिंग को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट है और लगातार सैंपलिंग के साथ-साथ लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है कि क्या इसके लक्षण है और किस तरह से लोगों को उपाय करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इन दिनों वे लोग पानी को उबालकर ही पीएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.