इस वजह से जिम में आ रहा लोगों को Heart Attack, जानें इससे बचने के कारण और बचाव टिप्स

दिल्ली (एकता): आजकल लोगों में खुद को फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करने का जुनून सवार है। जिम जाना और एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसके साथ-साथ हमें अपने लाइफस्टाइल और खान-पान की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। जिम जाने से ऐसे कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि ज्यादातर लोगों को जिम में Heart Attack का खतरा बढ़ रहा है। अगर हार्ट अटैक से बचना है तो आपको अपने खाने-पीने पर ज्यादा फोकस करना होगा। तभी आप स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आम आदमी से लेकर सेलेब्स सिद्धांत सूर्यवंशी, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शुक्ला तक कई ऐसे केसेस सामने आए हैं जिसमें लोग जिम या एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं। जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स।


40 से ज्यादा उम्र के बाद इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा 

मीडिया सूत्रों के अनुसार 40 से ज्यादा उम्र वाले लोगों को कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। काफी लोगों को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। कईयों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर हो जाता है। जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी होती है उन्हें तेज चलना या दौड़ना नहीं चाहिए। क्योंकि उनपर ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में 40 की उम्र से ज्यादा लोगों को ध्यान से एक्सरसाइज करनी चाहिए।

एक्सरसाइज के दौरान ये करने से बचना चाहिए

जब भी आप जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं तो आप अपने वर्कआउट के लेवल को लेकर कंफर्टेबल होने चाहिए। कई लोग दूसरों के अनुसार एक्सरसाइज करते हैं लेकिन उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनकी यह समस्या उनका परेशानी का कारण बन जाती है। एक्सरसाइज करते समय जो स्पीड आपके और आपकी हार्ट रेट के लिए कंफर्टेबल हो उसी में एक्सरसाइज या कार्डियो करें।

स्ट्रेस और नींद पूरी ना होना भी है वजह

स्ट्रेस और नींद पूरी ना होना भी इसकी निशानी है। अगर आप इस कमी से जूझ रहे हैं तो इससे आपको हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को पूरी नींद लेनी चाहिए। क्योंकि ज्यादातर लोग कम नींद ले रहे हैं और स्ट्रेस ज्यादा होता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग वर्क लोड और जिम्मेवारी के चलते ज्यादा परेशान रहते हैं। इसके अलावा जॉब इन सिक्योरिटीज के चलते हेल्थ पर असर पड़ने लगा है।

फैमिली हिस्ट्री है बड़ी वजह

कई बार लोग जिम जाने के लिए अपनी मेडिकल फैमिली हिस्ट्री को इग्नोर कर देते हैं। जबकि यह हार्टअटैक के लिए एक बड़ी वजह हो सकती है। अगर आपकी फैमिली में किसी को दिल की बीमारी रही है या फिर किसी को 65 साल से कम की उम्र में हार्ट अटैक आया है तो आप भी इसका शिकार हो सकते हैं।

युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक

लाइफस्टाइल और खाने-पीने के चलते भी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। जरूरत से ज्यादा नशा करना भी आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको चेस्ट पेन हो या फिर थकान हो तो आपको हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए।

कार्डियक अरेस्ट के कुछ केस के लक्षण

गैस बनना
छाती में अचानक से तेज दर्द
गले में कुछ फंसा सा लगना
शरीर के काम करने की क्षमता में अचानक बदलाव या सांस फूलना।

हार्ट अटैक कैसे आता है

हार्ट अटैक आने की वजह नसों का ब्लॉक होना है। हार्ट अटैक तब आता है जब नसों में रुकावट होने लगती है। दिल की बीमारी की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।

हार्ट की बीमारी कैसे पता चलती है?

इस बीमारी का पता सीने में दर्द, सांस फूलना, बांह और या कंधे में दर्द और कमजोरी से चलता है। यह लक्षण कुछ दिन, सप्ताह या घंटे पहले भी हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.