राजबन में सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से निकाले गए 2 बच्चों के श*व, अब तक कुल 5 श*व बरामद

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-बुधवार देर रात को बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में 3 घरों के साथ जमींदोंज हुए 2 और श*वों को मलबे से निकाल लिया गया है। यह श*व 8 व 9 वर्षीय आर्यन और अमन के हैं। यह दोनों बच्चे मेहमान बनकर राजबन आए हुए थे। दूसरे दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दोपहर बाद यह श*व  बरामद किए गए है।
बिना मशीनरी के पिछले दिन से डटें हैं SDRF, NDRF  पुलिस व होमगार्ड के जवान
बता दें कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व होमगार्ड के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। घटना स्थल पर बिना मशीनरी के पारंपरिक औजारों द्वारा खोदकर मलबे में दबे श*वों की तलाश की जा रही है। पिछले कल चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 3 श*व बरामद हो गए थे .जबकि आज दो और श*व बरामद हुए हैं। कुल 5 श*व बरामद हुए हैं जबकि 5 अभी भी लापता हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जहां घटना हुई वहां से नीचे की तरफ को पानी का काफी बहाव है इसलिए ऐसी संभावना है कि कुछ लोग इस बहाव में न बहे हों। ऐसे में कुछ टीमों को पानी के बहाव वाले स्थानों पर तलाश करने के लिए भेजा गया है। डीसी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी को तलाश कर इस सर्च ऑपरेशन को पूरा कर लिया जाएगा।
घटना स्थल पर पैदल पहुंच पाना भी रहा काफी चुनौतीपूर्ण

डीसी मंडी ने बताया कि जहां पर घटनास्थल है वहां तक पैदल पहुंचना ही मुश्किल है तो ऐसी स्थिति में किसी मशीनरी को नहीं ले जाया जा सकता। लेकिन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,  स्थानीय पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड सहित स्थानीय लोगों की मदद से हाथों और औजारों से सारा मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। इस सारे कार्य में प्रशासन की तरफ से 40 से अधिक लोग जुटे हुए हैं।वहीं गांव के लोग और परिजन प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान से आहत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में इससे पहले ऐसी भीषण त्रासदी कभी नहीं देखी। लोग एक-दूसरे का ढांढस बंधाकर दबे या बहे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.