/ Oct 16, 2026

धर्मशाला में तिब्बत की आज़ादी की गूंज, निर्वासित तिब्बतियों ने निकाली रैली

धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहर धर्मशाला में मंगलवार को तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर निर्वासित तिब्बतियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तिब्बत राष्ट्र विद्रोह की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैक्लोडगंज से कचेहरी अड्डा तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया।
यह प्रदर्शन तिब्बत से जुड़े विभिन्न गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की आज़ादी के समर्थन में नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तिब्बत की स्वतंत्रता न केवल तिब्बती लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता और भारत की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
रैली में शामिल प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत मुद्दे पर न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह तिब्बत की आज़ादी के आंदोलन में सहयोग करे और चीन पर तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर दबाव बनाए।
तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष शेरिंग डोलमा ने कहा कि तिब्बती समुदाय पिछले कई दशकों से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से अपील की कि जब भी वे चीन के दौरे पर जाएं, तो वहां के नेतृत्व के साथ तिब्बत के मुद्दे को अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि तिब्बत एक अलग पहचान और संस्कृति वाला राष्ट्र है और उसकी स्वतंत्रता से पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर चुगलाखंग बौद्ध मंदिर परिसर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के करीब 32 देशों से आए तिब्बत समर्थक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान तिब्बत के समर्थन में आवाज उठाई गई और चीन की नीतियों की आलोचना की गई।
स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत-इंडिया की नेशनल डायरेक्टर तेन्जिन पासंग ने कहा कि तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों के कारण वहां के लोगों को लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर अब तक लगभग 170 तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि तिब्बत का संघर्ष केवल तिब्बतियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक शांति से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए विश्व समुदाय को इस मुद्दे पर गंभीरता से आगे आना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.