भाजपा विधायक दल की बैठक में की गई चुनावों की समीक्षा…कहा कांग्रेस सरकार अल्पमत में

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 और 6 उपचुनाव की समीक्षा भी की गई और आने वाले तीन उपचुनावों की रणनीति भी तय की गई।विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बहुमत स्पष्ट है और भाजपा के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री सुक्खू को मान लेना चाहिए की कांग्रेस की सरकार अल्पमत में है।
भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत 
विधायक रणधीर शर्मा ने बताया  की  लोक सभा चुनावी में भाजपा को कांगड़ा में 61%, मंडी में 53%, शिमला 54% और हमीरपुर 58% मत प्रतिशत प्राप्त हुए। इसी प्रकार कांग्रेस को कांगड़ा में 37%, मंडी में 46%, शिमला 45% और हमीरपुर में 41% मत प्रतिशत प्राप्त हुए। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं। चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। कुल मत 40,78,952 में से भाजपा को 22,96,431, जबकि कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट पर कुल 10,37,474 में से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को 6,32,593 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के आनंद शर्मा को 3,80,629 मत पड़े हैं।   यहां पर भाजपा ने 24.29 प्रतिशत वोट ज्यादा लिए।  हमीरपुर सीट पर कुल 10,52,398 में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को 6,07,078 और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 4,24,711 मत मिले हैं। यहां पर भाजपा ने 17.33  फीसदी अधिक वोट लिए। शिमला संसदीय सीट पर 9,70,827 में से सुरेश कश्यप को 5,19,748 मत पड़े हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को4,28,297 मिले। यानी यहां भाजपा को 9.42 प्रतिशत वोट अधिक मिले। संसदीय सीट मंडी में कुल 10,18,253 में से भाजपा की कंगना रणौत को 5,37,022 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिहि को 4,62,267 वोट पड़े। यहां पर भाजपा को महज 7.34 फीसदी अधिक मत पड़े।
विधायक दल में 2 प्रस्ताव भी पारित किए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी गई।बैठक में बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, राकेश जमवाल, दिलीप ठाकुर, लोकेन्द्र सिंह, सुरेंदर शौरी, पूर्ण चंद, इंदरसिंह गाँधी, सतपाल सिंह सत्ती, रीना कश्यप, विनोद कुमार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जनक राज, दीप राज, सुखराम चौधरी, पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.